https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

कोरोना नियमों के उल्लघंन पर 4 किराना,2 डेयरी एवं 1 मिठाई दुकान सील, कोतमा एसडीएम की कार्यवाई

कोरोना नियमों के उल्लघंन पर 4 किराना,2 डेयरी एवं 1 मिठाई दुकान सील, कोतमा एसडीएम की कार्यवाई

अनूपपुरकोरोना नियमों के उल्लंघन पर २६ अप्रैल को प्रशासन ने कोतमा नगर में संचालित दो डेयरी, चार किराना एवं एक मिठाई दुकान छापामार कार्यवाई करते हुए सील कर दिया।

एसडीएम ऋषि सिंघई ने बताया कि लगातार शिकायत मिलनें पर सोमवार को छापामारी करते हुए दो डेयरी, चार किराना एवं एक मिठाई दुकान पर कोरोना नियमों के उल्लंघन की कार्यवाई की गई। डेयरी में जय और नेहा डेयरी, मिठाई दुकान में हीरा स्वीट्स, किराना में बिग मार्ट, चंदेरिया किराना, शारदा प्रोविजन स्टोर, न्यू केसरी ट्रेडर्स के संचालक द्वारा कोरोना नियमों के पालन ना करने, दुकानों में लोगो की भीड़ एकत्रित होने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कार्यवाई करतें हुए ३ दिन के लिए सील कर दिया है। इस दौरान तहसीलदार मनीष शुक्ला, थाना प्रभारी आरके बैस, पटवारी राजीव द्विवेदी एवं दीपक मिश्रा सहित नगरपालिका की टीम शमिल रहीं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...