https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 4 अप्रैल 2021

अनूपपुर में 47 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि


अनूपपुर
। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्वि से स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन ने आमजनों से इससे बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने की अपील की हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भी कोराना संक्रमितों में बढ़ोत्तरी हुई हैं प्राप्त 298 रिपोर्ट में 47 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के सम्पर्क में लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले में 2270 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय 119 है। वहीं 5 स्वस्थ होकर रवाना हुए। अब तक 2135 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं तथा 16 की मृत्यु हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...