673 ने थामा कांग्रेस का हाथ
अनूपपुर। आज मध्यप्रदेश नहीं पूरे देश में बढ़ती महंगाई ने मातृ शक्ति के साथ आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कांग्रेस के वचन पत्र से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मुकर गई है। इस सरकार के नेतृत्व में महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोलोलियम पदार्थो सहित आत सब महंगे हैं। मंगलवार को नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अपने स्वागत समारोह पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो गैस सिलेंडर 400 से प्रारंभ होता था और उसमें सब्सिडी भी मिलती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद गैस 900 रुपए में मिलने लगा एवं सब्सिडी भी पूरी तरह से बंद हो गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की सस्ते है लेकिन भाजपा ने इसे महंगा कर दिया इसके कारण दैनिक उपयोग की वस्तुएं खाने पीने की वस्तुएं आवागमन की सुविधाएं सभी महंगी हो गई। केंद्र में जब कांग्रेस के मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे उस समय भाजपा कहती थी महंगाई है लेकिन आज महंगाई उनकी मौसी बन गई। बेरोजगारी चरम सीमा पर है प्रदेश में 30 लाख बेरोजगार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा, राजीव जैसे महापुरुषों ने देश को आजाद कराने का कार्य किया था कांग्रेस ने खून पसीना बहा था लोगों ने अपनी जान निछावर की थी गर्व है आज हम उस पार्टी के सदस्य हैं। २०१८ में सभी के आशीर्वाद से 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनी थी लेकिन असंतोषी लोगों ने भाजपा के साथ सांठगांठ कर कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का कार्य किया और 15 माह के अंदर कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई और किये गये वादे भाजपा ने सत्तारूढ़ होने के बाद किनारे कर दिया जबकि ऐसा होता नहीं है। मेरा एक-एक कार्यकर्ता जिला कांग्रेस का अध्यक्ष है। मैं आपके मार्गदर्शन अैर सकारात्मक, रचनात्मक, सहयोगात्मक सहयोग से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा।
खाद्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि 40 वर्षों तक जो कल मेरे साथ थे उनको कांग्रेश की बागडोर देकर रखा था लेकिन उन्होंने पाला बदल दिया। उनकी सरकार 3 साल और चलेगी उसके बाद 2023 के चुनाव में फिर से आप सभी के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कांग्रेस के महासचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कहां तन मन धन से साथ हैं हम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हैं। कांग्रेस में हैं और रहेंगे। जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुभवी हैं उनका लाभ सभी को मिलेगा। इस दौरान संतोष अग्रवाल एडवोकेट, रमेश सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर ने अपने विचार रखे।
673 ने थामा कांग्रेस का हाथ
इस दौरान रज्जन कुमार राठौर के नेतृत्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 673 कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेश की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल,भगवती शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, शिव कुमार गुप्ता,राम अग्रवाल, डॉक्टर राज तिवारी,गुड्डू चौहान,रफी अहमद, संजय सोनी, राजेश द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, एहसान अली, राकेश गुप्ता, रियाज अहमद, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, सुशील गुप्ता, मनोज सराफ, मुन्ना सिंह, संदीप गर्ग ,कैलाश गुप्ता, सरिता सोनी, पुरुषोत्तम चौधरी,रामाधार बैगा, नजीर अहमद, दीपक शुक्ला, विनय कांत प्रजापति, राजीव सिंह, चंद्र भूषण त्रिपाठी, वीरू तंबोली, राघवेंद्र पटेल ,विकास यादव ,उत्तम पटेल, वेदक पटेल, दीपक गुप्ता, गुलाब पटेल आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें