https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

एसडीएम ने नगर में भ्रमण कर दुकानदारों एवं लोगों को दी मास्क लगाने की समझाईश


अनूपपुर
। बढ़ते कोरोना संक्रमण से प्रशासन ने आमजनों के साथ मिलकर लोगों को इसके बचाव के लिए मास्क लगाने की समझाईश दे रहें हैं। मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर कमलेश पुरी के नेतृत्व में विभिन्न अधिकारियों ने नगर भ्रमण कर कोरोना के बचाव के लिए आमलोगों एवं दुकानदारों को मास्क लगाए रखने की समझाईश देने दी।

अनुविभागीय अधिकारी ने बाजार में घूम कर आमलोगों एवं दुकानदारों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाए रखने और साबुन से हाथ धोते रहने का संदेश दिया साथ ही समझाईश देते हुए सचेत किया कि बगैर मास्क के पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।  उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे स्वयं भी मास्क लगाएं और ग्राहकों से भी मास्क लगवा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें। रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों एवं वहां कार्यरत स्टाफ से मास्क लगाए रखने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...