https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

अनूपपुर में 68 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि


अनूपपुर
। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्राप्त 319 रिपोर्ट में 68 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के सम्पर्क में लेने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले में 2665 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 44 स्वस्थ होकर रवाना हुए। वर्तमान में सक्रिय 284 है। अब तक 2364 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं तथा 19 की मृत्यु हो चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...