https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

कोरोना से अनूपपुर में एक और मौंत, मृतकों की संख्या 19 हुई


अनूपपुर
। जिले में के बढ़ते प्रकरण के साथ रविवार को जिला चिकित्सालय में महिला की मौंत के बाद सोमवार को एक और कोरोना से मौत हो गई,जिससे जिले में कोरोना से मौतों की संख्या कुल 19 हो गई।

जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर एसआरपी द्विवेदी के अनुसार अनूपपुर में कोरोना की 19वीं मौत जिले के जैतहरी थानांतर्गत धनगंवा गांव के दर्राटोला निवासी 67 वर्षीय मध्यप्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत उत्पादन कंपनी पाली से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक को 9 अप्रेल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। स्थिति बिगडऩे पर शहडोल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहाँ से नागपुर ले जाते समय डिंडौरी के पास स्थिति ज्यादा खराब होने से मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत गृह ग्राम में किया गाया। जिले में पिछले 2 दिनों में यह दूसरी मौत है। अबतक कोरोना से 19 संक्रमितों की मौत हो गई है। जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर एसआरपी द्विवेदी ने सभी से अपील की है कि सावधान रहें सुरक्षित रहे जहाँ है वही रहें अनावश्यक बाहर ना निकले मास्क लगाए सामाजिक दूरी का पालन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...