https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 17 अप्रैल 2021

प्रेमी जोड़े ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या


 अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरहरकला के जंगल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार राम प्रसाद यादव पिता बाबूलाल यादव निवासी धरहरकला ने 17 अप्रैल को थाने में सूचना दिया कि उसका भांजा 28 वर्षीय मैकू यादव पिता सुरेश यादव तथा धरहर गांव की 16 वर्षीय युवती ने गणेश पहाड़ के जंगल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनो शव को नीचे उतारते हुए पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टतार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनो ने बताया कि 15 अप्रैल को मृतक मैकू यादव घर में बिना बताएं कहीं चला गया था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी, उसी दौरान गेंदलाल धरहर कला निवासी के खेत में बदबूदार हवा आने से जंगल की तरफ जाकर देखे तो दोनों फांसी में झूल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...