https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 11 अप्रैल 2021

मालगाड़ी से कोयला उतारते युवक झुलसा


मालगाड़ी से कोयला उतारते युवक झुलसा

अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैहाटोला में 11 अप्रैल को मालगाड़ी के वैगन में चढक़र कोयला उतारते समय 25 वर्षीय युवक हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस कर वैगन में गिर गया। जहां लोगो ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बैहाटोला में अपने मामा के यहां रह रहे 25 वर्षीय गणेश प्रसाद जो की रविवार की सुबह अपने अन्य साथियों के साथ मालगाड़ी से कोयला उतारने वैगन में चढ़ाजहां ऊपर से जा रही हाई बोल्टेज केबिल की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं युवक छत्तीसगढ़ का निवासी है। जो अपने मामा के यहां बैहाटोला कोतमा में रह रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...