
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी
की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य की अध्यक्षता में सम्पंन हुई। बैठक में प्रमुख
रूप से होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अर्थ संग्रह पर चर्चा की गयी। इसके लिए भाजपा
के वरिष्ठ नेता राजेश सोनी को जिले का संयोजक बनाया गया। १० अगस्त से लेकर १० सितम्बर
तक अर्थ संग्रह का कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसके दौरान एक विधानसभा में कम से कम २
हजार ५०० लोगों से धन संग्रह का लक्ष्य तय किया गया है। एकत्रित धन का उपयोग उसी विधानसभा
में होने वाले चुनाव में किया जायेगा। पार्टी ने अर्थ संग्रह के माध्यम से लोगों तक
पहुॅचने तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर पॉच प्रभावशाली लोगों से मिलने का कार्यक्रम तय किया
है। १५ अगस्त से २२ अगस्त तक इसी दौरान भारत गौरव कार्यक्रम का भी आयोजन सुनिश्चित
किया गया है। इसके लिये हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताे सक्रिय भूमिका निभाये जिससे पार्टी
के कार्यो में गति आ सके। बैठक में रामदास पुरी, जितेन्द्र सोनी, राजेश सोनी, विनोद
तिवारी(सतना), अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, अशोकलाल, लवकुश शुक्ला, अरूण चौकसे,
राहुल पाण्डेय, रूपमती सिंह, इन्द्राणी सिंह, चंद्रिका द्विवेदी एवं जिले के अन्य पदाधिकारी
उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के द्वारा दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें