https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक जब्त



अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के शिवरी चंदास गांव में दो अलग अलग बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक बाइक को जब्त करने सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने देशराज मिश्रा पिता धनीराम मिश्रा निवासी शिवरी चंदास की बाइक एमपी 18 एमडी 0860 को जब्त किया है। बताया जाता है कि बाइक चोरी की घटना 19 जुलाई को हुई थी, जिसमें बाइक चालक वाहन मालिक अपनी दुकान के सामने बाइक को खड़ी कर दुकान के कार्य में व्यस्त हो गया था। इसी  दौरान किसी ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र से दो अलग अलग स्थानों से दो बाइक चोरी की घटना घटी थी, जिसमें वाहन मालिकों ने थाने में सूचना दर्ज कराई थी। इसमें बाइक की तलाशी में 28 वर्षीय कल्याण सिंह गोंड पिता जीवन सिंह गोंड निवासी ग्राम गुलीडांड थाना मरवाही जिला बिलासपुर जो गाने-बजाने का कार्र्य करता है। थाना क्षेत्र राजेन्द्र्रग्राम अंतर्गत ग्राम शिवरी चंदास में आता जाता रहता था। पुलिस संदेह के घेरे में लेते हुए जब बारीकी से पुछताछ करने लगी, तब आरोपी द्वारा अपना जुर्म काबुल कर लिया गया। और चोरी किया हुआ वाहन भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई अकबर खान, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ तिवारी, लालदास की भूमिका रही। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...