https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 5 मार्च 2020

खाद्य विभाग ने 12 नग गैस सिलेंडर किया जब्त

अनूपपुर। जैतहरी थाना के पपरौड़ी बाजार स्थित कपड़ा  व्यवसायी लखनलाल यादव द्वारा भंडारित किए जा रहे गैस सिलेंडर पर छापामार कार्रवाई करते खाद्य विभाग ने 12 नग अवैध सिलेंडर जब्त किए। जिसमें 3 नग गैस भरा 14 किलोग्राम वाला सिलेंडर, 6 नग छोटा गैस भरा सिलेंडर, 2 नग घरेलू खाली 14 किलोग्राम वाला सिलेंडर तथा एक व्यवसायिक गैस खाली सिलेंडर शामिल है। खाद्य विभाग और राजस्व अमला ने कार्रवाई करते हुए सभी गैस सिलेंडर का पंचनामा तैयार करते हुए ग्राम पंचायत पपरौड़ी को सुपुर्द किया है। बताया जाता है कि कपड़ा व्यापारी द्वारा अवैध तरीके से आसपास के क्षेत्रों से गैस सिलेंडर एकत्रित करने की सूचना पर खाद्य विभाग और राजस्व विभाग स्थानीय पटवारी द्वारा लखनलाल यादव के दुकान पर छापामार कार्रवाई की। जहां कपड़ा व्यापारी होते हुए भी एलपीजी गैस का भंडारण करते पाया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्रीय ग्रामीणों में एलपीजी रसोई गैस और व्यवसायिक गैस की आपूर्ति करते पाया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...