https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

बिजुरी नगर के अमित बने एसडीओ, नगर का नाम किया रौशन

अनूपपुर। बिजुरी माईनस कॉलोनी में निवास करने वाले रामायण पांडेय के पुत्र अमित पांडेय ने प्रथम प्रयास मे एमपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिनकी नियुक्ति नर्मदा वैली विकास प्राधिकरण, में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में की गई है। अमित अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में पूर्ण कर इंदौर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अमित की इस सफलता पर नाथू लाल पांडेय, आनंद मिश्रा, इसरार अहमद सिद्दीकी, एन.पी मिश्रा, नपाध्यक्ष बिजुरी पुरषोत्तम सिंह, भाजपा नेता लवकुश शुक्ला, अजय शुक्ला, विनोद द्विवेदी एवं पंकज पांडेय ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...