https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

कोतमा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बैहाटोला में मनाया गया समाजिक समरसता दिवस

अनूपपुर। कोतमा जनपद के बैहटोला ग्राम पंचायत में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई।  सामाजिक समरसता के तहत सहभोज का आयोजन किया गया । कोतमा ब्लाक के सी एम सी एल डी पी छात्र -छात्राओं तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बैहटोला तथा कटकोना के सदस्यों की सहभागिता से तथा कोतमा के मेंटर मुकेश गौतम नजीर खान रश्मि रैकवार आशुतोष पांडे तथा सीमा मिश्रा एवं विकाशखंड समन्वयक कोतमा आलोक सोंधिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बृजेश गौतम, आधा राम वैश्य,पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल,सुनीता सिंह,लवकुश शुक्ला उपस्थिति रहे। इस अवसर पर पंथ के लोगों को सम्मानित किया गया तथा सभी जातियों ने साथ मिलकर सहभोज किया। म.प्र. जन अभियान परिसद द्वारा सन्चालित सी एम सी एल डी पी छात्रध्छात्राओं ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के द्वारा कर्यक्रम को सफल बनाने में महत्व्पूर्ण योगदान रहा। तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...