https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

रेत के अवैध उत्खनन पर एक टै्रक्टर जब्त

अनूपपुर इन दिनो क्षेत्र के केवई नदी से रेत माफियाओ द्वारा लगातार रेत का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। जिसकी लगातार शिकायत के बाद भी खनिज विभाग के अधिकारी रेत माफियाओ को मौन स्वीकृति दिए हुए है। जिसके बाद 4 फरवरी को थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के निर्देशन में  उपनिरीक्षक संजय खलको, सहायक उपनिरीक्षक सलीम खान तथा विवेक द्विवेदी ने पिपरनाला से रेत लोड कर आ रहे बिना नंबर के ट्रेक्टर को निगवानी तिराहे रोक चालक चंद्रकांत सिंह पिता धन सिंह निवासी निमहा टोला ने रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई, लेकिन वाहन चालक द्वारा मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नही करा सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए थाना परिसर में खड़ा कराते हुए वाहन चालक चन्द्रकांत सिंह तथा वाहन मालिक रामबहोर साहू के विरूद्ध खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन का मामला पंजीबद्ध किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...