अनूपपुर।
जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम न्यायालय परिसर में
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म०प्र० राज्य
विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार शनिवार १० फरवरी को नेशनल लोक अदालत का
शुभारंभ प्रात:१०.३० बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश
रवि कुमार नायक के द्वारा किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अनूपपुर, कोतमा एवं
राजेन्द्रग्राम के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक, सिविल, विविध, मोटर दुर्घटना दावा,विद्युत अधिनियम,नगर पालिका,नगर परिषद्, नगर पंचायत, बैंकों, प्रीलिटिगेशन
इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा।
जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे ने बताया
कि लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण संभव हो, इसके
लिये अनूपपुर में ०४, कोतमा
में ०३ एवं राजेन्द्रग्राम में ०२ खण्डपीठों को गठन किया गया है। उक्त खण्डपीठों
के समक्ष न्यायालय के लंबित प्रकरणों के साथ ही प्रीलिटिगेशन के तहत नगर पालिका
परिषद एवं विद्युत विभाग के प्रकरण भी रखे जायेंगे, जिनमें नियमानुसार जलकर, सम्पत्तिकर
एवं विद्युत बिलों के सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी। पक्षकारों को जिला
न्यायालय आने पर उन्हें होने वाली परेशानी को देखते हुये उनकी सहायता हेतु हेल्प
डेस्क की व्यवस्था की गयी है। पक्षकारों से समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित
होने की अपील की गयी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें