https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश को हर्षोल्लाश के साथ हुए विसर्जित



अनूपपुरदस दिनों से घरों में विराजे ईष्टदेवों के प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं अंनत चतुर्दशी के  दूसरे दिन मंगलवार को जिलेभर में बने कुंडों में विसर्जित किए गए। घरों में स्थापित गणपति की प्रतिमाओं को विधि विधान पूजन अर्चन व आगामी वर्ष जल्दी आने की कामना के साथ विसर्जित कर अंतिम विदाई दी गई।

कोरोना के कारण इस वर्ष विसर्जन से पूर्व नगर और गांव की गलियों में गणपति विसर्जन का कोई जुलूस नहीं निकाला गया। जिसके कारण शहर की गलियों व गांवों में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ जैसे जयघोष लगभग नहीं सुने जा सके। शासकीय निर्देशों में 4-5 युवाओं की टोली हर्षोल्लास के साथ रंग-गुलाल के साथ गणपति की शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर सुरक्षा बलों की टुकडिय़ां जगह जगह तैनात रही। कोतमा में भी प्रथम पूज्य गणाधिपति भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थानीय कुंडों में विसर्जित किया गया। नगर पालिका द्वारा विसर्जन को लेकर भी कुंड में गोताखोरो सहित अन्य कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...