https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

रेलवे के डिप्टी सीपीओ ने किया स्टेशन का निरीक्षण

अनूपपुर। बिलासपुर जोन के डिप्टी सीपीओ हाफिज मोहम्मद ने 13 फरवरी को एक दिवासीय निरीक्षण करने अनूपपुर पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के पैनल रूम का रात 12 बजे निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मुख्य स्टेशन अधीक्षक अनूपपुर एन राउतराय उपस्थित रहे। पैनल निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीपीओ द्वारा स्टेशन मास्टर ऑपरेटिंग स्टॉफ को सुरक्षा से संबंधित सवाल करते हुए उन्हें जानकारी प्रदान की। स्टेशन के निरीक्षण पश्चात वे छुलहा व जैतहरी स्टेशन के बीच स्थित बेलिया फाटक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में पहुंचे डिप्टी सीपीओ हाफिज मोहम्मद का स्वागत रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर जोन के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अनूपपुर शाखा के उपाध्यक्ष अब्दुल शफीक, सहायक सचिव मोहन राव, कोषाध्यक्ष जयंतो दास गुप्ता, सहायक सचिव संजीव राव आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राष्ट्रीय राजमार्ग में कार से टकराई स्कूटी, मामी-भांजे की हालत गंभीर, कार छोड़कर चालक मौके फरार

  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना से 12 किलोमीटर दूर रामपुर-कोदैली मार्ग पर गुरुवार शाम एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई...