https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 2 सितंबर 2018

रेलवे सायडिंग से खुलेआम होता कोयला चोरी



अवैध ईट- भट़्ठो में खपाया जा रहा चोरी का कोयला
अनूपपुर जमुना-कोतमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोयला खदानो से कोयला वाहनो के माध्यम से गोविंदा रेलवे सायडिंग तक पहुंचाया जाता है, जहां पर आसपास के आसामजिक तत्वो द्वारा रेल के बैगनो से कोयला चोरी कर उसे बोरियो मे भरकर दो पहिया एवं बडे वाहनो के माध्यम से नगर व आसपास के क्षेत्रो में संचालित ढाबा, होटलो एवं अवैध ईट- भट़्ठो मे खपाया जा रहा है।
कॉलरी एवं रेल प्रबंधन उदासीन
सायंडिग एवं रेल के बैगनो से कोयला चोरी मे कॉलरी प्रबंधन एवं संबंधित विभाग की लगातार उदासीनता के कारण आसामाजिक तत्वो द्वारा कोयला चोरी का कारोबार तेजी से किया जा रहा है, जिससे कारण कॉलरी सहित रेलवे प्रबंधन को अर्थिक क्षति पहुंच रही है। कोयले का अवैध चोरी रोकने के लिए कई बार नगर के जनप्रतिनिधियो एवं नागरिको द्वारा रेलवे के उच्च अधिकारियो सहित प्रशासन से चोरी पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन कार्यवाही के अभाव के कोयला चोरो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।
सुरक्षा कर्मचारियो से सांठगांठ
गोविंदा सायडिंग मे सुरक्षा कर्मचारियो की सह पर एवं मालगाडियो से कोयला चोर गिरोह द्वारा खुलेआम कोयला चोरी कर उन्हे अवैध ईटा भट़्ठो मे खपाया जाता है। वहीं रेलवे बैगनो मे चढकर कोयला चुराने के दौरान कई दुर्घटनाएं भी घटी जिसमें कई लोगो जान भी जा चुकी है, बावजूद इसके रेलवे सुरक्षा बल की उदासीनता व लापरवाही के कारण बैगनो से कोयला चोरी में अब तक किसी तरह की कोई कमी नही आ सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...