https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 29 सितंबर 2018

स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत रैली निकाल लोगो को किया गया जागरूक



अनूपपुर। भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजिन किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका अनूपपुर के समस्त स्टॉफ एवं सफाई संरक्षक के साथ मिलकर स्वच्छता ही सेवा में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जहां नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया गया। जहां रैली नगर पालिका परिसर से होते हुए कोतवाली मार्ग, एसबीआई बैंक से होते हुए बस स्टैण्ड एवं सामतपुर तालाब के पास पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष शर्मा ने सभी नगरवासियों को साफ-सफाइ्र एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और स्वयं स्वच्छता का श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा मिशन की प्रेरणा देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें नगर पालिका अनूपपुर के स्वच्छता निरीक्षक डी.एन. मिश्रा, पर्यवेक्षक बृजेश मिश्रा, नोडल अधिकारी शिविका श्रीवास्तव एवं संस्था के प्रभारी नीरज पुरोहित एवं समस्त सफाई संरक्षक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...