https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त




अनूपपुरचचाई थाना अंतर्गत ग्राम बकही में चचाई पुलिस ने 25 सितम्बर को रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक बी.एन प्रजापति ने बताया कि एसडीओपी उमेश गर्ग के निर्देशन में 25 सितम्बर को ग्राम बकही के पास ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 एए 1836 एवं एक बिना नंबर की टैक्टर को रोक कर वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई। जहां वाहन चालक सूरज पिता समय लाल सिंह उम्र 18 वर्ष एवं मथुरा महरा पिता गंगाराम महरा उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बकही ने मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज नही दिखाया गया, जहां पुलिस ने दोनो वाहनो को थाने में खड़ा कराते हुए खनिज एक्ट की धारा 18 (1), 18 (5) म.प्र. खनिज भंडारण एवं परिवहन निवारण नियम 2006 के तहत कार्यवाही की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...