अनूपपुर। बिजली कर्मचारी महासंघ के द्वारा अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर ऊर्जामंत्री पारस
जैन तथा ऊर्जा सचिव से मिलकर समस्याओंको दूर करने करने चर्चा की गई। जिसमें ऊर्जा मंत्री
के द्वारा संघ द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई गई। जिसमें विद्युतकर्मियों
को सातवें वेतनमान की विसंगति दूर करने,
छठवे
वेतनमान की ग्रेड पे विसंगति दूर करने, मीटर वाचक की सेवा जारी रखने का परीक्षण
करवाने मकान किराया, वाहन भत्ता सहित अन्य सुविधाएं जारी रखने, संविदा कर्मियों को राष्ट्रीय त्योहारों पर अतिरिक्त वेतनमान देने,पूर्व क्षेत्र संविदा कर्मियों
को अन्य कंपनियों के समान वेतन देते हुए एरियस प्रदान करने, डिप्लोमा उत्तीर्ण कर्मचारियों
को जूनियर इंजीनियर बनाने,कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने,विद्युत सहकारी समितियों
को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार वेतन देने,ट्रांसमिशन कंपनी में परीक्षण सहायक
को ओवरटाइम ,नाइट एलाउंस देने पर सहमति बनी जिसके आदेश जल्द ही जारी किए जायेगे। इस बैठक में
बिजली कर्मचारी महासंघ के केपी सिंह,श्रीनिवास मिश्रा, हेमंत तिवारी, मधुकर सांवले, बिजली महासंघ के प्रदेश महामंत्री
किशोरी लाल रैकवार मनोहर पाटीदार, राजकुमार नायक, कमल जैन, केशव प्रसाद तिवारी व जे.पी.तिवारी
शामिल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें