https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

कोरोना के साये के बीच राम जन्मोत्सव मंदिरो में पुजारियो ने मनाया उत्सव

घरो में रह कर लोगो ने की विषेश पूजा अर्चना
अनूपपुरकोरोना संक्रमण से देश को मुक्त बनाने के लिए 21 दिन के पूर्ण तालाबंदी से वर्ष प्रदिपदा व चैत नवरात्रि का त्योहार लोगो ने घर में रह कर माता की पूजा अर्चना कर सप्तमी का अनुष्ठान और अष्ठमी का उपवास के साथ कन्याभोज के आयोजन में भी कोरोन का साया रहा। चैत नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का महोत्सव में मंदिरो में धूमधाम से नही मन सका, पुजारी के अलावा दो-चार लोग ही राम जन्मोत्सव मनाया।
नवरात्रि सहित राम जन्मोत्सव न मना पाने का मलाल लोगो में रहा तो वही कोरोना वायरस को लेकर मन में था कि भीड़ होने से कोरोना चैन टूट सकती है जिससे जिले के लोगो ने घरो में रह कर मां की अराधना करते रहे। कोरोना का असर रहा कि भंडारा का प्रसाद भी नही मिला। गुरूवार को जिला मुख्यालय की प्रसिद्घ रामजानकी मंदिर में राम जन्मोत्सव का आयोजन पूरी तरह फीका रहा, मंदिर में पुजारी के अलावा दो-चार लोगो ने ही विधिवत विषेश पूजा अर्चना की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...