https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

स्वास्थ्य अमले ने 4.90 लाख नागरिकों का किया जांच पड़ताल, 8929 होम क्वारंटीन

576 गांवों के स्वास्थ्य टीम के साथ 33 सेक्टर दल निगरानी पर
अनूपपुर कोरोना से जंग में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग से कराए जा रहे कोरोना सम्बंधी स्क्रीनिंग में 6 अप्रैल तक जिले में लगभग 8 लाख 90 हजार 863 परिवारों के जांच की स्क्रीनिंग कर चुकी है। जिनमे से 8929 नागरिकों को होम क्वारंटीन किया गया है। जांच में जिलेभर में अबतक 11187 नागरिक बाहरी पाए गए हैं। इसके अलावा 83 नागरिक विदेश यात्रा कर लौटे हैं।

मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. बीडी सोनवानी ने बताया कि अबतक हुए परिवारों की जांच में किसी भी व्यक्ति में कोरोना पॉजीटिव का मामला सामने नही आया है। जबकि जांच के दर्ज आंकड़ों में बाहर से आए 11187 नागरिक है, 83 विदेश यात्रा से लौटे यात्री। इसके अलावा 8929 को होम क्वारंटीन किया गया है। जिसमे कोतमा में 1 लाख 32 हजार 476 में 2025 नागरिक बाहरी, पुष्पराजगढ़ 2 लाख 23 हजार 450 में बाहरी नागरिक 5229, जैतहरी 86 हजार 921 में 969 एवं अनूपपुर विकाशखंड़ में 94317 में  3586 बाहर से आये लोगो की जांच की गई। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 576  गांवों के स्वास्थ्य टीम के साथ 33 सेक्टर दल के साथ नागरिकों पर निगरानी बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...