https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 सितंबर 2018

मास्टर ट्रेनर ने किया मीडिया प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान



अनूपपुर। कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित अनौपचारिक प्रेस वार्ता में मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक) साथियों को मास्टर ट्रेनर कौशलेन्द्र सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपीएटी की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह मीडिया के समक्ष ईवीएम मशीन में छद्म मतदान कराकर पूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। साथ ही मीडिया द्वारा वीवीपीएटी मशीन के सम्बंध में पूँछी गयी जानकारियों का प्रदाय कर संशयों का समाधान किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुग्रह पी,पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आरपी तिवारी समेत जिले के मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक) साथी उपस्थित थे। कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा मीडिया से वीवीपीएटी द्वारा दोहरे सत्यापन की व्यवस्था का व्यापक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चक्कर आने से सड़क पर गिरे 58 वर्षीय व्यक्ति, पीछे कर रही कार का पहिया सीने पर चढ़ा, मौत

जैतहरी के मुख्य बाजार में हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर...