https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 13 सितंबर 2018

रामसागर तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 15 में स्थित रामसागर तालाब में 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता देखा गया, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जहां सूचना मिलते ही पीएसआई प्रवीण कुमार साहू ने घटना स्थल पर पहुंच तालाब से शव बाहर निकलवा कर युवक की शिनाख्त की गई, जहां युवक की पहचान ग्राम दमना निवासी सुखईया कहार ने अपने नाती दादूराम कहार के रूप में की गई। परिजनो ने बताया कि ग्राम अमगवां के भर्राटोला निवासी रामाधार कहार का 32 वर्षीय पुद्ध दादूराम कहार 11 सितम्बर की शाम घर से सायकिल लेकर निकला था जो वापस घर नही आया था, देर रात तक परिजनो ने उसकी पडोस सहित रिश्तेदारी में खोजबीन की गई लेकिन कही पता नही चलने पर पुलिस ने सिनाख्तगी पंचनामा तैयार कर मृतक के शव का पीएम कराने बाद शव को परिजनो को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...