https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

नपा बिजुरी के ४३ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का हुआ विनियमतिकरण



बिजुरी। नगर पालिका बिजुरी के ४३ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों का नियमितीकरण किए जाने पर ६ सितम्बर गुरुवार को मई २००७ तक के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शासन के आदेशानुसार नियमितीकरण कर दिया गया है। जिनमें सफाई कर्मी और जलशाखा के कर्मचारी शामिल हैं जिन्हे विनियमितीकरण के आदेश बांटे गए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अजय शुक्ला, नपाध्यक्ष पुरषोत्तम ङ्क्षसह, नपा उपाध्यक्षा नीलम सचिन जैन, मुख्य नपाधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी द्वारा कर्मचारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।  आयोजन में पूर्व पार्षद राजेश रजक, पूर्व पार्षद बृजेश साहनी, वार्ड २ के पार्षद संतोषी ङ्क्षसह, वार्ड १२ के लक्ष्मी शुक्ला, वार्ड ३ की पार्षद साहबिन पनिका, वार्ड ४ के पार्षद सतीश द्विवेदी, वार्ड १३ के पार्षद कलावती, वार्ड ८ के पार्षद संजय कोल, अहमद जावेद, संजीव पांडेय, दीपक गुप्ता, माखन चंद्रा, हेमू द्विवेदी, हकीम अहमद, जमील अहमद, मोहम्मद असलम, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्चना मिश्रा, मधु ङ्क्षसह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...