https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

भालू के हमले से वृध्द गंभीर घायल



अनूपपुर। वन परिक्षेत्र बिजुरी के ग्राम ठोडहा में 6 सितम्बर की सुबह टहलने गए 60 वर्षीय वृद्वा सोहन चौधरी पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां परिजनो ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में भर्ती कराया गया,जहां घायल का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरी छ.ग. निवासी सोहन पिता सहदेव चौधरी अपने ससुराल ग्राम ठोडहा आया हुआ था, जहां ६ सितम्बर की वृद्वा गांव से आधा किमी दूर तक टहलने चले गए, जहां वापस आते समय अपने दो बच्चो के साथ घुम रही मादा भालू ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। जहां सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल को कोतमा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...