https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 6 जनवरी 2020

केन्द्र सरकार के नीजिकरण व कर्मचारी विरोधी के फैसले के विरोध में जागरूकता सप्ताह

अनूपपुर नेशनल फेडरेशन इंडियन रेलवे मेन के राष्ट्रीय महामंत्री डा.एम.राघवैया एवं साउथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री के. एस. मूर्ति,मंडल समन्यवक बी.कृष्ण कुमार के निर्देश पर रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर द्वारा 01 से 10 जनवरी तक नीजिकरण व कर्मचारी विरोधी केन्द्र सरकार के फैसले के विरोध में जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को अनूपपुर के टीआरडी,कैरैज व अन्य विभागों ने गेट मीटिंग किया। अनूपपुर रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा सचिव रामदास राठौर ने बताया की इस जागरूकता विरोध सप्ताह में सीआईसी प्रभारी व संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव ने रेलवे कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के कर्मचारी विरोधी फैसलों की जानकारी देते हुये रेलवे कर्मचारियों को जागरूक कर एकजुट हो मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करने एकजुट होने का संकल्प दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...