https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

पुष्पराजगढ़ विधायक के व्यवहार से खिन्न मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष मेरा अमरकंटक आना नही हुआ सफल

राजेश शुक्ला    खरी-खरी
फुंदे की अंतिम बाल मे बिसाहू का छक्का

अनूपपुर अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के शुभारंभ 31 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगवन के दौरान मंच पर जम कर गुटबाजी देखने को मिली। जिला प्रशासन ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं दिग्विजय सिंह के शासन काल में दो बार मंत्री रहे बिसाहू लाल सिंह को उचित स्थान न देने पर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पास बुलाकर दोनो के बीच बैठया। पुष्पराजगढ़ विधायक अपनी बात मंच के माध्यम से pमुख्यमंत्री को बता रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री और अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह किसी सम्बन्ध मे गहन चर्चा कर रहे थे तभी विधायक पुष्पराजगढ़ फुदेलाल सिंह मार्को ने बिसाहूलाल सिंह को सम्मान देते हुए कहा भैया बिसाहूलाल जी मेरी बात हो जाने दीजिए। इस बात से मंच मे सनाका खिंच गया फिर फुंदेलाल सिंह ने अपनी बात कही। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी बात कहते हुए कहा कि पुष्पराजगढ़ विधायक ने मात्र 308 करोड़ की मांग कर मेरा अमरकंटक आना सफल नही हुआ इससे अच्छा नही आता। इसके बाद राजनीतिक गलियारे पर अलग अलग प्रतिक्रिया होने लगी और लोग इसकी व्याख्या अपने ढग़ करने लगे। दोनो नेताओ की बातो को राजनीतिक मायनो मे इसे फुंदेलाल सिंह की बाल में बिसाहूलाल सिंह का अंतिम गाल में छक्का लग गया हो। मुख्यमंत्री का कटाक्ष फुंदेलाल सिंह के माध्याम से कलेक्टर के किये कराये पर पानी फिर गया हो। यह बात इतने में ही नही रूकी बार-बार मंच में मुख्यमंत्री के सामने अपना बखान करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले के नौकरशाह को भी फटकार लगाई।

दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री अपना आयोजन अलग कर जिला प्रशासन पर अपनी नराजगी जाहिर कर दी। आयोजन के तीसरे दिन रविवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने अमरकंटक पहुंचकर कार्यक्रम में 1.40 करोड़ नर्मदा पथ और अमरकंटक में सुशज्जित सभागृह बनाने में आने वाले खर्च में पूरी राशि देने की बात कही। वहीं जनचर्चा की माने तो इसके बाद जिले के नौकरशाह ने अमरकंटक में समीक्षा बैठक करने की बात कही तो मंत्री ने कहा अनूपपुर विधायक से बात करे। एक ओर जहां मुख्यमंत्री के सामने विधायको की आपसी गुटबाजी दिखी तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अनूपपुर विधायक दी गई तबज्जो से पुष्पराजगढ़ विधायक अपने आपको असहज महसूस किया।

1 टिप्पणी:

बस और ऑटो भिड़ंत 3 मृत 5 घायल, मृतक एक ही गांव के, बस चालक गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के किरर गांव में बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत से ऑटो में सवार दो महिला एवं एक पुरूष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ...