https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

८३ वर्षीय वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत

अनूपपुर। थाना चचाई अंतर्गत संजयनगर कॉलोनी में ७ अप्रैल शनिवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से ८३ वर्षीय धनिया वैश्य पति उमर वैश्य की मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने परिजनों सहित पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। मृत वृद्धा का भतीजा त्रिवेणी वैश्य नेबताया कि वृद्धा मानसिक रूप से अवस्थ थी तथा ६ अप्रैल शुक्रवार की दोपहर घर से लापता जिसकी देर रात तक पतासाजी की गई, लेकिन कहीं भी पता नही चलने पर लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव में सूचना देकर खोजबीन का प्रयास किया जाता रहा। वहीं सुबह ग्रामीणों ने सूचना देते हुए बताया कि संजयनगर से गुजरी रेलवे लाईन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी बुआ की मौत हो गई है। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...