https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

बिजली चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगी बिल की १० प्रतिशत राशि - प्रमोद गेडाम



अनूपपुर। कार्यपालन यंत्री मप्रपूक्षेविविकालि प्रमोद गेडाम ने बताया  है कि बिजली चारी की सूचना देने वालों को बिलिंग राशि की १० प्रतिशत अधिकतम पाँच हजार रूपये तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जावेगी। आपने बताया कि म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार चोरी की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। श्री गेडाम ने बताया है कि आम नागरिकों से दूरभाष, ईमेल, व्हाट्एप, काल सेंंटर अथवा लिखित में प्राप्त होने वाली बिजली चोरी से संबंधित सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। बिजली चारी की सूचना का प्राप्त होने पर उस क्षेत्र के अधिकारी द्वारा सूचना का परीक्षण कराया जायेगा। कम्पनी को बिलिंग निर्धारण राशि प्राप्त होते ही सूचनाधारी को १० प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। कार्यपालन अभियंता द्वारा आवश्यक अनुमोदन के पश्चात् बिजली चारी की सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...