https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

त्याग करने पर मिलता है सब कुछ - स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी


भागवत कथा बयार
अमरकंटक। जिसने कुछ छोडा- उसे कुछ मिला, जिसने कुछ कुछ छोडा-उसे कुछ कुछ मिला, जिसने बहुत कुछ छोडा - उसे बहुत कुछ मिला तथा जिसने सब कुछ छोड दिया- उसे सबकुछ मिल गया। जो त्याग करता है, वही वन्दनीय होता है। श्री नर्मदे हर सेवा न्यास बराती धाम अमरकंटक मे 10 अप्रैल से प्रारंभ श्री मद् भागवत कथा के प्रसंग मे श्री श्री 108 श्री युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने उपरोक्त प्रवचन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं। प्रमुख यजमान भगवत शरण माथुर, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रोतेल, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल प्रभा पनाडिया, रामगोपाल द्विवेदी, राहुल पाण्डेय, सतीश तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, मनोज द्विवेदी, हरिशंकर वर्मा,रमेश तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, प्रभात मिश्रा साथ सैकडों श्रद्धालुओं ने गुरुवार,12 अप्रैल को श्री मद् भागवत का श्रवण किया।महाराज जी ने कहा कि शास्त्र संबंधी प्रश्नों का उत्तर गीता, उपनिषद, ब्रम्हसूत्र मे मिलता है। प्रभु से सभी दुख से मुक्ति व सुख की कामना करते हैं। रन्तिदेव व कुन्ति दो ऐसे लोग हैं जिनकी यह कामना नही रही। सुख के लिये दिन भर लोग कर्म करते हैं, लेकिन मिलता नही है। सुख व दुख हर मनुष्य के कर्म का फल है। यह कोई किसी को देता लेता नही है। इससे कोई बच नही सकता। कर्म की गति बहुत गहन है। बछडा जैसे गाय के पास पहुंच जाता है,वैसे ही कर्म पहुंच जाता है। 10 से 16 अप्रेल तक चलने वाले श्री मद् भागवत पुराण पाठ के बाद हवन, भण्डारा 17 अप्रैल को होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जनजातीय विश्वविद्यालय का मामला गरमाया: आदिवासी छात्र संगठन ने प्रो. डॉ.साहू का फूंका पुतला

संगठन ने दी चेतवनी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ...