https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

मूल्यांकन केन्द्र का सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण



अनूपपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल का मूल्यांकन शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.अनूपपुर को बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य में मंडल नियमानुसार सुचिता गोपनीयता और न्यायपरक दृष्टि होनी चाहिए ताकि किसी भी परीक्षार्थी के साथ अन्याय न हो और सभी परीक्षार्थियों को उनकी मेहनत का सही फल प्राप्त हो। मूल्यांकन कार्य निर्धारित समयावधि   में सम्पन्न करने के बाद ही मूल्यांकन केन्द्र छोडने के निर्देश है।
केन्द्र के औचक निरीक्षण में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग पी.एन.चतुर्वेदी ने मूल्यांकन केन्द्राधिकारी अनिल गुप्ता, प्रेक्षक डॉ.परमानन्द तिवारी, सहायक मूल्यांकन अधिकारी डी. बसंतपुरे से मूल्यांकन कार्य की समीक्षा,  केन्द्र में मूल्यांकन की प्रगति की स्थिति, प्रथम दौर में प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या की जानकारी ली। अंग्रेजी विषय के मूल्यांकनकर्ता कम होने से समयसीमा में कार्य पूर्ण  करने हेतु अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं को नोटिस जारी करने के लिये निर्देश दिये तथा शेष विषयों के मूल्यांकन कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। आपने यह भी निर्देश दिये कि किसी भी मूल्यांकनकर्ता के पास मोबाईल नहीं होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महिलाओं की प्रगति देखकर कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं हैं और नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं- सांसद हिमाद्री सिंह

नारी शक्ति का अपमान पर माफी मांगे कांग्रेस के अध्यक्ष  अनूपपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश की महिल...