https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

12 वर्षीय नाबालिग की सोन नदी डैम में डूबने से मौत

भालूमाड़ा थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम कोटमी स्थित सोन नदी डैम में 12 वर्षीय विनोद यादव पिता बलिराम यादव की दोपहर 2 बजे डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाबालिग साइकिल लेकर डैम नहाने गया था, जहां बहुत देर तक घर वापस नही आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तथा कहीं पर विनोद का पता नही चलने पर परिजन द्वारा डैम के पास पहुंचे जहां विनोद यादव का कपडा तथा साईकिल खड़ी मिली, जिसे देख कर आसपास के लोगो ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकालते हुए निरीक्षण कर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...