https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 अप्रैल 2018

कुरजा कॉलरी द्वारा अधिग्रहित पर प्रभावित किसानो का जल्द मिलेगा नौकरी व मुवाजा

अनूपपुर विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल  बरगवां में कुरजा कॉलरी द्वारा अधिग्रहित जमीन की समस्या को लेकर संसदीय समिति कोयला व इस्पात अध्यक्ष राकेश सिंह सांसद जबलपुर एवं बी. आर. रेड्डी अध्यक्ष सहप्रबंधक निदेशक एसईसीएल कोतमा-जमुना क्षेत्र एवं हसदेव कोरजा के किसानों की नौकरी एवं मुआवजा के विषय मे मुलाकात की एवं उनकी समस्यों से अवगत होने हुए प्रभावित किसानो से चर्चा की, जिस पर सांसद द्वारा बताया गया कि एसईसीएल बोर्ड बिलासपुर की बैठक में कोरजा के किसानों की नौकरी व मुआवजा का प्रस्ताव पास हो गया है। कुछ महीनों के अंदर ही हितग्राहियों को न्याय जरूर मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक मिशाबंदी जुगुल किशोर गुप्ता, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षरामदास पूरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भाजपा पसान अजय द्विवेदी एवं संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...