https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

सिक्के बने अधिकता से जनता और व्यापारी परेशानी



भालूमाडा। बाजार मे जरूरत से ज्यादा चिल्लर आने की वजह से आम जनता के साथ व्यापारी परेशान है,बाजार मे सामग्री लेने के लिए जाता है तो व्यापारी चिल्लर देखते ही सामग्री देने से इंकार कर देते है। व्यापारियो का कहना है कि हम भी इस चिल्लर का क्या करेंगे हम भी ग्राहको को देते है तो वो भी चिल्लर लेने से इंकार कर देते है। बैंक के द्वारा चिल्लर लेने की बात कही जाती है यह सही है लेकिन बैंक भी एक निर्धारित सीमा के अंदर ही चिल्लर वापस लेते है ऐसी स्थिति में क्या करे। जिसकी वजह से हम लोगो को मजबूरी मे एक सीमा के बाहर ग्राहको से चिल्लर लेने से मना करना पडता है। चिल्लर लेने से मना करने पर दिनो दिन विवाद की स्थिति व्यापारी एवं ग्राहक के बीच उत्पन्न को जाती है। बाजार मे आत्यधिक मात्रा मे चिल्लर आ जाने की वजह से अब बाजारो की तस्वीर बदल गई है। हर महीने लगभग लाखो रूपये के सिक्के बाजार मे उपलब्ध है जिसकी वजह से सभी को परेशानियो का सामना करना पड़ता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...