https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

हाट बाजार में फैली गदंगी, नपा प्रशासन उदासीन

भालूमाड़। नगर पालिका पसान क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता अभियान का पलीता लगा हुआ है। जगह-जगह फैली गदंगी वार्डवासियो को लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर वर्ष २००६-०७ में लाखो की लागत से वार्ड क्रमांक 7 मे नपा प्रशासन द्वारा हाट बाजार का निर्माण कराया गया था, जहां नपा की अनदेखी के कारण जर्जर होता जा रहा है। वहीं दुकान दारो के लिए बनाए गए शेड टूटने लगे है। हाट बाजार में नियमित साफ-सफाई नही होने के कारण पूरे परिसर में गंदगी फैली हुई है। वहीं बिना देखरेख के कारण आसपास निवास करने वाले लोगो ने परिसर में अतिक्रमण किया गया है, जहां पर वे अपने पालतू पशुओ को बांध देते है। जिसके कारण वहां फैली गदंगी व बदबू से लोग परेशान है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...