https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

अनियंत्रित दो पहिया वाहन डिवाइडर से टकराया, युवक की मौत

अनूपपुर। दो पहिया वाहन के अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराने पर18 वर्षीय युवक की अस्पताल लाने की पूर्व मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य नाबालिक बालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचाररत हैं, घटना की जानकारी पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी अनुसार शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत ग्राम करौंदियाटोला कुम्हारी के बहोरी बसोर का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णगोपाल बसोर सोमवार को अपने अन्य परिजनों के साथ हरछठ के त्यौहार हेतु बांस की टोकरी एवं अन्य सामग्री को बेचने के लिए अनूपपुर आया था जो रात में दो पहिया वाहन से गांव जा रहा था तभी अमलाई थाना अंतर्गत गिरवा गांव के पास बीही बगीचे के समीप जामुननाला में बने पुलिया के डिवाइडर में बाईक के अनियंत्रित हो जाने से जा टकराया जिससे गले एवं शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से कृष्णगोपाल की जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मौत हो गई। जबकि एक अन्‍य 14 वर्षीय अंकित पुत्र शंकर बसोर निवासी बिरहुली थाना जैतपुर बाईक में पीछे सवार था जिसे हाथ एवं शरीर में कई स्थानों पर चोट आने से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचाररत है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मंगलवार को परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा, गवाहों के बयान ले पोस्‍टमार्डम के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...