https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 21 सितंबर 2023

राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने तथा छात्रों एवं स्टॉफ को डराने- घमकाने पर शिक्षक निलंबित

अनूपपुर। मूल शिक्षण कार्य न करते हुए राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अनूपपुर विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय धुरवासिन के प्राथमिक शिक्षक शुद्धू कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा में मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पुष्पराजगढ़ नियत किया गया है।

कलेक्टर को प्राथमिक विद्यालय धुरवासिन के प्राथमिक शिक्षक शुद्धू कोल की मूल शिक्षण कार्य न करते हुए राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायत प्राप्त होने पर 3 सदस्यीय समिति बनाकर जांच उपरांत प्राप्त प्रतिवेदन में शिकायत प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर तथा 2 से 4 सितम्बर तक बगैर सूचना व बिना अवकाश के कार्य में अनुपस्थित पाए जाने तथा जुलाई से लेकर जांच दिनांक तक कक्षा 6 वीं में एक भी कालखंड नही लिए जानेविद्यालय में मनमानी करते हुए छात्रों एवं स्टॉफ को डरा धमकाकर स्वेच्छाचारिता करनेअध्यापन कार्य में रुचि न लिए जाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नही करने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...