https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 21 सितंबर 2023

नगमला घाट में अनियंत्रित बस पलटी, 13 यात्री घायल

 

अनूपपुर। जिले के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगमाला घाट में गुरूवार की शाम यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे लगभग एक दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि नवाब ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 52 पी 0133 जो की डिंडौरी से बेनीबारी की ओर आ रही थी, जहां नगमला घाट में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना करनपठार थाने को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया। बस दुर्घटना में लगभग 13 यात्रियों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है पुलिस ने बताया कि घटना में गुलाब सिंह, फूल सिंह रजनी बाई तथा पार्वती बाई को गंभीर चोट आने पर तुरंत ही चिकित्सालय में भेजा गया अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...