https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

पति ने शराब के लिए मांगे रुपयें पत्नी ने जलाया आरोप, बुरी तरह झुलसा

अनूपपुर। पति ने पत्नी से 100 रुपए मांगने पर पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को ही जला दिया। फिर पत्नी ने पति को अस्पताल लेकर गई। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। वहीं पति अब अपनी पत्नी से बचाने की मांग कर रहा हैं।

मामला अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के मनहारी निवासी 32 वर्षीय अंगद प्रसाद चौधरी पुत्र चुन्नू लाल चौधरी एसईसीएल खदान में कार्यरत हैं। उसने अपनी पत्नी से 100 रुपए की मांग की। जिस पर पत्नी ने 100 रुपए देने की बजाय, उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। जिससे पति बुरी तरह से झुलस गया। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय अनूपपुर में जारी है।

पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति पूरे समय नशे में रहता हैं। उसने शराब पीने के लिए 100 रुपए की मांग की, जब मैं 100 रुपए नहीं दिए तो खुद पेट्रोल डालकर अपने आप को आग लगा लिया। पति पहले से ही पेट्रोल लाकर घर में रखा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...