https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 27 सितंबर 2023

ऑटो व दो पहिया वाहन में जोरदार भिड़ंत, दोपहिया वाहन में सवार छात्रा की इलाज के दौरान मौत


अनूपपुर। मुख्यालय से सटे ग्राम छुलहा के पास बुधवार की शाम बजे ऑटो एवं दो पहिया वाहन में जोरदार भिड़ंत से दोपहिया वाहन में सवार युवक एवं युवती गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से सेकंड ईयर का पेपर देकर एक ही बाइक से 19 वर्षीय साक्षी राठौर निवासी जैतहरी व जितेंद्र केवट निवासी चोलना लौट रहें थें, इसी दौरान या घटना घटित हुई है। बताया गया कि युवती को अधिक चोट आ जाने के कारण युवती कि इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...