https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 सितंबर 2023

भाजपा में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राज परिवार के कोख में तय नहीं होता है- हितेश वाजपेई

जन आशीर्वाद यात्रा 12 सितंबर को अनूपपुर पहुंचेगी पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी

अनूपपुर। भाजपा पांच जन आशीर्वाद यात्रा मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से निकली गई है। यह यात्रा 10 हजार किमी की होगी जिसका समापन 22 सितंबर को भोपाल में किया होगा। जिसके समापन में लगभग 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है। हमारा उद्देश्य गरीब का कल्याण करना और हम कर रहें हैं। अनूपपुर जिले में 12 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा पहुंच रही हैं। इस पर 11 सितंबर को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेई पत्रकार को संबोधित किया। उन्‍होंने इसके स्वागत करने के लिए अपील पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आम जनमानस से की। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी डॉ.राजेश मिश्रा,जिला अध्यक्ष रामदासपुरी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थिति रहें।

प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है हमारा उद्देश्य गरीबों का कल्याण करना है कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह की कार्यशैली पर कहा कि यह चुनाव कांग्रेस देश और समाज के लिए नहीं लड़ रही है बल्कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने पुत्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राज परिवार के कोख में तय नहीं होता है लेकिन कांग्रेस की यह परिपाटी चली जा रही है और इस परिपाटी को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चुनाव में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की दिशा तय है और उसी दिशा में देश प्रदेश एवं समाज का विकास हो रहा हैं। आज हमारे देश की अर्थव्यंवस्था सर्वोच्च स्तर पर है। जी-20 के सभी देश भारत का नेतृत्व स्वीकार कर चुके हैं और अब भारत का नेतृत्व स्थापित हो चुका है ।

इंडिया से भारत तक का सफर भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम बंगले की राजनीति नहीं करते हैं जनता के बीच रहकर उनके दुख दर्द को दूर करने की राजनीति करते हैं।जिससे कांग्रेसी बगले झाकते हैं। इंडिया से भारत तक का सफर भाजपा ने पूरा किया। उन्‍होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री अंग्रेजों ने चुना था कोई जनता ने नहीं चुना था इसलिए उसका परिणाम सभी ने भोगा है। हम इस जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे और समाधान भी करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...