https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 4 जून 2020

बच्चों ने किया पौधारोपण कर लिया प्रण माँ की तरह पौधों का रखेगें ध्यान

केंद्रीय विद्यालय के बच्चो ने घरो में किया पौध रोपड़ कर मनाया पर्यावरण दिवस

अनूपपुर विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के बच्चों ने कोरोना संक्रमण से संरक्षण हेतु समस्त उपायों का पालन करते हुए अपने घरों पर रहकर ही विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। सभी बच्चों ने यह प्रण लिया है कि जिस प्रकार माँ हमारा ध्यान रखती है, उसी तरह हम भी पौधों का लालन पालन करेंगे एवं उन्हें एक सशक्त वृक्ष बनने में सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर प्रबंधन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों को घर, आंगन, छत पर रखे गमले आस पास स्थलों में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं पोषण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...