https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 3 मई 2020

लॉकडाउन में अवैध खनन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

अमरकंटक अमरकंटक नगरपरिषद के वार्ड क्रमांक 8 स्थित कपिल सरोवर में 2 मई को जेसीबी और ट्रैक्टर द्वारा रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अमरकंटक शशांक शेंडे ने हल्का पटवारी के साथ मौके पर पहुंचकर उत्खनन में लगी जेसीबी और परिवहन के लिए खड़ी ट्रैक्टर को जब्त किया। जेबीसी चालक बाबूलाल और ट्रैक्टर चालक जयसिंह द्वारा उत्खनन और परिवहन सम्बंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर दोनों ने कागजात से इंकार कर दिया। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने पंचनामा तैयार करते हुए वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...