https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

पूर्व मंडी अध्यक्ष विनोद सराफ के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त´



घर पहुंच परिजनों को बँधाया ढाढ़स दी श्रधांजलि
अनूपपुर। २ अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंडी अध्यक्ष विनोद सराफ के कोतमा स्थित आवास में पहुँचकर श्रधांजलि दी। ज्ञात हो कि १ अगस्त को श्री सराफ  का मुख्यमंत्री जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान देवगवां सभा स्थल में ही ह्दय गति रूक जाने से मौत हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रथ सभा को देवगांवा में ही समाप्त कर दी थी। मुख्यमंत्री के साथ धर्मपत्नी साधना सिंह के घर पहुँचकर अश्रुपूर्ण श्रधांजलि दी एवं परिवार जनो को ढाढ़स बँधाया। श्रधांजलि देने वालो में राज्य सभा सांसद प्रभात झा, विधायक कोतमा मनोज अग्रवाल कलेक्टर अनुग्रह पी समेत जनप्रतिनिधि,कोतमा के गणमान्य नागरिक शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...