https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

अवैध कबाड से लदा पीकअप वाहन सहित तीन अरोपी गिरफ्तार

भालूमाडा भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 अप्रैल को अवैध कबाड से भरे पिकअप वाहन को पुलिस ने बदरा तिराहे के पास से पकडते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी कोतमा विजय सिंह परिहार के निर्देशन मे भालूमाडा पुलिस ने बदरा तिराहा के पास घेराबंदी कर वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1060 जो कि बिजुरी से अनूपपुर की ओर आ रही थी रोका गया तथा पीकअप वाहन में कालरी के पाईप सहित अन्य लोहे का समान भरा था जिसे जब्त करते हुए आरोपी सागर पिता जमुना प्रसाद, शिवप्रसाद पिता मुन्ना सिंह, राहुल पिता मणिराम कोल एवं उमाशंकर पिता लाला यादव सभी निवासी मौहरी थाना बिजुरी के खिलाफ धारा 41 (1-4) सीआरपी एवं 379 का मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चक्कर आने से सड़क पर गिरे 58 वर्षीय व्यक्ति, पीछे कर रही कार का पहिया सीने पर चढ़ा, मौत

जैतहरी के मुख्य बाजार में हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर...