https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज

अनूपपुर थाना बिजुरी क्षेत्र अतंर्गत अलग-अलग मामलो मे 2 किशोरियो के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसमें परिजनो द्वारा थाने पहुंच इसकी शिकायत की गई। जिस पर पुलिस ने दोनो ही शिकायतो पर अज्ञात आरोपियो को 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को अपने पिता कि साथ बिजुरी बाजार  घुमने आई 16 वर्षीय नाबालिग पिता के दुकान से समान लेने के दौरान कपडे सिलवाने गई और वापस नही आई। जिसकी परिजनो द्वारा बाजार एवं आसपडोस मे तलाश की गई। वहीं दूसरे मामले में ग्राम मैनटोला मे मजदूरी करने वाले शिवप्रसाद की नाबालिग पुत्री जो अपने घर से बाहर घुमने निकली और वापस नही आई। परिजनो ने मोहल्ले सहित अन्य संभावित जगहो मे तलाश की गई लेकिन किशोरी का कही पता नही चलने पर रविवार को थाना बिजुरी मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला पंजीबद्ध किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...