https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 13 मई 2023

राम मंदिर की जमीन को बेचने और खरीदने वाले दोनो भाजपाई धोखाधड़ी की जांच होनी चाहिए - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

मप्र में कांग्रेस को 140 सीटे मिलने का किया दावा अनूपपुर। राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा के दौरे पर हैं। जहां वह संगठन की समीक्षा और बूथ स्तर पर काम हो रहा है कि नहीं इसकी समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगो की नब्जह टटोल रहें हैं। 12 मई की देर रात अनूपपुर पहुंचे जहां आज 13 मई को जिला मुख्यालय अनूपपुर में उन्होंने पहले पत्रकारों से चर्चा की और फिर कांग्रेसियों की बैठक ली और संगठन कितना मजबूत है, इसकी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस विजय पर पार्टी अध्य-क्ष सहित कर्नाटक के नेताओं को बधाई दी। शिवराज पर साधा निशाना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जितना बड़ा झूठ शिवराज सिंह बोलते हैं, मैं भी उनको कई नामों से संबोधित कर सकता हूं, अपने आपको मामा कहलवाना चाहते हैं, मैं मामू का कहता हूं। जितनी नरेन्द्र मोदी गाली गाली देते हैं उतनी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहें हैं। अबतक 2174 घोषणा शिवराज सिंह ने की चुनाव तक 5 हजार हो जायेंगी। प्रदेश में सबसे ज्याशदा जनसंख्या अदिवासी हैं। अमरकंटक विश्वजविद्लाय में नियम हैं कि 50 प्रतिशत हैं किन्तुक जब से कुलपति त्रिपाठी आयें हैं तब से इसे घटा दिया हैं। अगर यह प्रमाणित हैं तो इन पर एसटीएस की धारा लगाई जानी चाहियें। कुलपति को हटाने की बात कहीं। राम मंदिर के लिए जमीन खरीदी में धोखाधड़ी पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि आदिवासियों को कांग्रेस ने जमीन बाटी थी जिसे भाजपा के लोगा दबाब देकर औने-पौने दाम में खरीद रहें। और खुलेआम कलेक्टर अनुमति दे रहें हैं। इस जमीन को फिर भाजपा के लोग उचे दामों में बेचने का आरोप लगाया। लगाया। इतना हीं नहीं उन्होंने कहां कि राम मंदिर ट्रस्टय में भी सही हुआ हैं। बेचने और खरीदने वाले दोनो भाजपाई 10 गना कीमत में राम मंदिर ट्रस्टय ने खरीदी। राम मंदिर न्यासस में हमारा पैसा भी लगा हैं। उन्होंने मंदिर के लिए दिये गये चंदे की जांच की मांग की। आज प्रदेश में आदिवासीयों का पूरा हक मारा जा रहा हैं। भर्ती नहीं हो रहीं लोग बोजगार हैं। उन्होंने बताया कि शहडोल में अभी 509 लोगों की भर्ती भर्ती हुई जिसमें से प्रदेश के बाहर के लोग हैं 249 जिले के निवासी वहीं जिले के मात्र 49 लोग ही हैं। यहीं हाल अनूपपुर जिले का हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं और बतायें कि अपने जिले के कितने किसान पुत्रों को दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतिदेय किसानों किसानों के कर्जो को माफ किया हैं। जब से केंद्र में मोदी सरकार आई हैं तब से मंहगाई और बेरोगारी बढी हैं गरीब-गरीब हो रहा हैं अमीर- अमीर हो रहा हैं। शिवराज ने प्रधानमंत्री से कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई है। अगर मध्य प्रदेश का एक भी किसान ये कह दे की उसकी आय दोगुनी हो गई है, केवल एक किसान की आमदनी दुगनी हुई है, वह शिवराज सिंह चौहान हैं। इनकी आय दोगनी नहीं बल्कि 10 गुनी हो गई हैं। फूल की खेती, पता नहीं और काहे-काहे की खेती कर रहे हैं। बिसाहूलाल के कांग्रेस में पुन: शामिल होने के सवाल पर कहा कि अब वापस नही आयेंगे। हम टिकाउ माल रखेंगे। कर्नाटक के सवाल पर उन्होंनने कहां भाजपा वहां एक हजार करोड़ों रुपये खर्च करेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं। जीजा क्यों नहीं कहते मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को पर पूर्व सीएम ने कहा कि यह चुराई हुई योजना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली की वसूली के लिए जो जीजा को जेल भेज रहे हो, तो उन्हें जीजा क्यों नहीं कहते। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं के बच्चे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। शिवराज सिंह के लड़के विदेश में पढ़ रहे हैं। पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा की कसम खाकर कहा था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा उसके 6 महीने बाद ही उन्होंने शादी कर लिया। कांग्रेस ने कर्नाटक के चुनाव में बेहतर किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से भाजपा का सफाया होगा। इसके बाद सेंट्रल भारत से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। मप्र के चुनाव में कांग्रेस की 140 सीट आएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...