https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 9 मई 2023

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी फॉर्म भरने के लिए घर- घर देगे दस्तक- कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह

लाडली बहना योजना के तर्ज पर कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ, जिले में एक लाख फार्म भरने का लक्ष्य
अनूपपुर। महिलाओं को 1500 प्रति माह आर्थिक सहायता और 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने की कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लाडली बहना योजना के तर्ज पर कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई को किया। योजना का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी मंडलम एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को फॉर्म भरने के लिए घर- घर जाएगे। कांग्रेस कार्यकर्ता इस फॉर्म को भरवायेगा और उसकी पावती पार्टी कार्यालय में जमा करायेंगे। फार्म में महिलाओं को समान जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड,बूथ संख्या विधानसभा क्रमांक जैसी जानकारी भरनी होगी। जिले में 1 लाख फॉर्म भरने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 1 माह की समय सीमा तय की गई हैं। जिसमें पुष्पराजगढ़ में 34 हजार, अनूपपुर एवं कोतमा में 33- 33 हजार महिलाओं के फॉर्म भरे जाएंगे। जो कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपए देगी,तो दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेंडर पर महिलाओं को 600 रुपए से अधिक की बचत होगी। यानी सालाना लगभग 25 हजार रुपए की बचत होगी। एकजुट दिखी कांग्रेस वहीं आज के इस आयोजन में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट दिखे। जिसमे कोतमा विधायक सुनील सराफ एवं पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, प्रदेश महामंत्री प्रेम कुमार त्रिपाठी सहित अन्या नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहें। जो आने वाले विधानसभा में कांग्रेस अपनी एकजुटता का प्रर्दशन किया। वहीं सूत्रो की माने तो कांग्रेस में आपसी गुटबाजी चरम पर है। तीनो विधानसभा में अपने अलग-अलग गुटबाजी के कारण कांग्रेस को जिले में काफी नुकसान हुआ। अगर जिले में इसी तरह कांग्रेस एकजुट होने पर आने वाले विधानसभा के चुनाव में रहें तो परिणाम अच्छे् आ सकते हैं। कन्या विवाह की राशि बढ़ी जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज की स्थिति में दूध के दाम एक साल में 30 प्रतिशत ,देसी घी के दाम 25 प्रतिशत बिजली की कीमतें 200 प्रतिशत अधिक ,डीजल पेट्रोल के दाम 60 प्रतिशत ,खाने पीने की वस्तुएं 100 प्रतिशत से अधिक महंगी हो चुकी हैं। 2018 में जब कमलनाथ की सरकार बनी तो कन्याओं के विवाह में दी जाने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 51 हजार रुपए किया गया था। वृद्ध महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली उपलब्ध कराई गई। दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ का आगमन जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में आने वाले विधानसभा के लिए कांग्रेस अपनी तैयारी कर ली है। 13 मई को दिग्विजय सिंह अनूपपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मंडलम एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके साथ ही 22 मई को जिले में कमलनाथ का आगमन होगा। ज‍हां कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी कमलनाथ के द्वारा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...